
Health News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक अस्पताल के ICU में भर्ती 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर चूहे ने कुतर दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, महिला पहले से ही गंभीर हालत में ICU में भर्ती थीं और उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान अस्पताल में चूहे के हमले की घटना सामने आई। परिजनों का आरोप है कि चूहे द्वारा कुतरे जाने के बाद महिला की हालत और बिगड़ गई, जिसके चलते उनकी जान चली गई।
घटना के बाद परिवार के लोगों में भारी गुस्सा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ICU जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है। परिजनों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Health News: महाराष्ट्र में 580 मेनोपॉज क्लीनिक शुरू, महिलाओं को मुफ्त इलाज और काउंसलिंग की सुविधा
वहीं, अब तक अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटना ने अस्पतालों में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल, मामले की जांच की मांग उठ रही है और स्वास्थ्य विभाग के हस्तक्षेप की संभावना जताई जा रही है।



