Kuldeep–Vanshika Wedding: मेहंदी समारोह में मस्ती का माहौल, चहल ने कुलदीप को लगाई मेहंदी

Kuldeep–Vanshika Wedding:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी 14 मार्च को मसूरी में होने वाली है। शादी से पहले प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है।

शुक्रवार को मेहंदी और हल्दी की रस्में धूमधाम से निभाई गईं। इस समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ क्रिकेट जगत के कुछ खिलाड़ी भी शामिल हुए। भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस खास मौके पर पहुंचे और समारोह में जमकर मस्ती करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चहल और कुलदीप ढोल की धुन पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। मेहंदी कार्यक्रम में दोनों खिलाड़ियों की मस्ती और डांस ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। चहल ने कुलदीप को मेहंदी लगाते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।

शादी समारोह के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ समारोह में शामिल होने पहुंचे।

गौरतलब है कि मैदान पर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी को फैंस प्यार से ‘कुल-चा’ के नाम से बुलाते हैं। अब फैंस कुलदीप की शादी की तस्वीरों और वीडियो का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read Also-Pratapgarh News-डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ‘क्रेनिया 2026’ महोत्सव का शुभारंभ

Show More

Related Articles

Back to top button