Prayagraj News-प्रयागराज सदियों से देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का रहा है प्रमुख केंद्र : गणेश केसरवानी

Prayagraj News-विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज सदियों से देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर स्थित यह पावन भूमि भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह बातें शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के विलासपुर से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करने के बाद प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने कही।

महापौर ने हिमाचल प्रदेश के विलासपुर से तीर्थ यात्रा पर निकले दुर्गा पूजा समिति के श्रद्धालुओं का प्रयागराज आगमन पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

जानकारी के अनुसार तीर्थ यात्री अपने धार्मिक भ्रमण के क्रम में अयोध्या और वाराणसी में दर्शन-पूजन करने के बाद संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर पूजा-अर्चना की और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।

बिलासपुर से आए श्रद्धालु पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के पैतृक गांव से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी ने भी महापौर गणेश केसरवानी से फोन पर वार्ता कर आभार व्यक्त किया।

महापौर ने कहा कि नगर निगम श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। शहर में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

दुर्गा पूजा समिति, बिलासपुर से आए तीर्थ यात्रियों ने भी प्रयागराज में मिले सम्मान और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज की यह यात्रा उनके लिए अत्यंत आध्यात्मिक और प्रेरणादायक अनुभव रही।

इस अवसर पर पार्षद विनय कुमार मिश्रा (सिंटू), शिव भारतीय, दीपक कुशवाहा, आनंद जायसवाल, अंकुश शर्मा (मोनू) सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Read Also-Bollywood News-प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर नीना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी

Show More

Related Articles

Back to top button