
UP-CM- उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद अमेठी में बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज के पीछे स्थित मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी 13 विकासखंडों एवं चारों नगर निकायों से आए कुल 308 जोड़ों का विवाह विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रहे। उनके साथ जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख शाहगढ़ सदाशिव यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण-पत्र एवं उपहार सामग्री प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे।
Read Also-सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा : मुरादाबाद में 14 व 15 मार्च को 45160 अभ्यर्थी होंगे शामिल



