सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा : मुरादाबाद में 14 व 15 मार्च को 45160 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sub Inspector Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को दोनों पालियों में 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दोनों दिनों में लगभग 45160 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के दौरान 500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षा के लिए अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस मामले में बुधवार काे पुलिस लाइन सभागार में बैठक संपन्न हुई जिसमें परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि जिले में 14 और 15 मार्च को दोनों पालियों में 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दोनों दिनों में लगभग 45160 परीक्षार्थी भाग लेंगे। एसएसपी ने आगे बताया कि एक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इस प्रकार परीक्षा ड्यूटी में 56 मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगें। परीक्षार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन आवश्यक व्यवस्था करेगा।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र आने-जाने में समस्या ना हो इसके लिए यातायात की सुचारू व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पुलिस आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन करेगी। परीक्षा के दौरान संबंधित एसडीएम अपने अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी काफी पहले से रणनीति बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button