Pratapgarh News-प्रतापगढ़ के रानीगंज में भारतीय संविधान महोत्सव एवं राष्ट्र जागरण कार्यक्रम संपन्न

Pratapgarh News-Indian Constitution Festival and National Awareness Program concluded in Raniganj, Pratapgarh.

Pratapgarh News-रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बशीरपुर में भूतपूर्व प्रधानाध्यापक राम नरेश कनौजिया द्वारा आयोजित भारतीय संविधान महोत्सव एवं राष्ट्र जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के उपमुख्य सचेतक एवं रानीगंज के विधायक डॉ. आर. के. वर्मा ने कार्यक्रम में सहभाग करते हुए उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शेर बहादुर यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि राजेश सरोज, जिला उपाध्यक्ष विकास यादव राहुल, एडवोकेट रमेश गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार रावत, कल्पना कनौजिया, सुरेंद्र प्रताप बौद्ध, विज्ञान यादव, शिव प्रकाश यादव, शनि गुप्ता और जितेंद्र यादव सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति जागरूकता फैलाना और राष्ट्रहित में समाज को एकजुट करना बताया गया।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button