
UPSSSC:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन सिपाही भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) चरण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार शारीरिक परीक्षण 22 फरवरी को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लाने के निर्देश दिए गए हैं।
भर्ती प्रक्रिया के इस चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और निर्धारित मापदंडों के अनुसार जांच की जाएगी। आयोग ने साफ किया है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि परीक्षण के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Read Also-SL vs AUS Highlights: श्रीलंका की शानदार जीत, पथुम निसांका के शतक से ऑस्ट्रेलिया पर 8 विकेट से विजय



