Sonbhadra News-क्रशर व्यवसायी की सिर कुचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  1. Sonbhadra News-76 वर्षीय क्रशर व्यवसायी की बीती रात अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से सिर कूच कर हत्या कर दिया।जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान गिरधर सीमेन्ट प्राइवेट के स्वामी माधव हरि उपाध्याय के भाई विष्णु हरि उपाध्याय के रूप में बताई जा रही है।
    वारदात के बाद खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास स्थित क्रेशर प्लांट की है।

ओबरा थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास स्थित एक क्रशर प्लांट पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब क्रेशर व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय का शव खून से लथपथ हालत में मिला। बताया जा रहा है कि विष्णु हरि उपाध्याय प्लांट परिसर में सो रहे थे, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने सिर कुचलकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। सुबह जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मृतक गिरधर स्टोन के स्वामी माधव हरि उपाध्याय के भाई बताए जा रहे हैं। इस हत्या के बाद पूरे खनन व्यवसाय जगत में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

इस घटना की जानकारी होने के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर तथ्य जुटाने में जुट गई।

वही घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भोर में चार बजे पुलिस को घटना की जानकारी हुई जिसके बाद मौके पर डायल 112 पहुंची। पुलिस ने देखा कि क्रशर व्यवसाई विष्णु हरि उपाध्याय अपने प्लांट पर मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। उनके सिर में चोट के निशान भी देखे गए इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से छेड़खानी व कुछ कीमती वस्तु के चोरी के संकेत भी मिले हैं। पुलिस जल्द इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। यह प्लांट वर्ष 1993 से संचालित हो रहा है।

रिपोर्ट : रवि पाण्डेय सोनभद्र

Read Also-Ayodhya-संघ के स्वयंसेवकों ने शृंग अभ्यास एवं संचलन किया

Show More

Related Articles

Back to top button