
Save MNREGA campaign: शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार “मनरेगा बचाओ संग्राम” के 45 दिवसीय कार्यक्रम के तहत बीते दिन कलेक्ट्रेट मे जिला स्तरीय एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया l
महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी प्रतापगढ़ के माध्यम से सौपा गयाl इस सत्याग्रह का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। मोदी सरकार महात्मा गांधी के नाम से डरती है मनरेगा योजना जो गरीबों की हितकारी योजना थी उसे भी वह नाम व उसके अन्दर के प्रावधान को बदलकर समाप्त करना चाहती है और मजदूरों का अधिकार छीनना चाहती है कांग्रेस पार्टी ने जो भी कदम देश की जनता के लिए उठाया वह देश के हित में था वर्तमान सरकार केवल चंद उद्योगपतियों के इशारे में कार्य करती है भाजपा केवल धर्म और जाति की राजनीति करती है उसके पास जनता की मूल मुद्दों पर जरा से भी ध्यान देने का समय नहीं है केवल उद्योगपतियों का सत्कार करती है l
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मौलाना वाहिद ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता और राष्ट्रपिता थे जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ब्रिटिश शासन से भारत को आजाद कराया उनके द्वारा अपनाए गए सत्याग्रह और अहिंसक प्रतिरोध ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया l आज हम सभी कांग्रेस जन सत्याग्रह के माध्यम से भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों खुलकर विरोध करते हैं
मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा व जिला उपाध्यक्ष आर. पी वर्मा ने कहा कि सरकार मनरेगा को समाप्त करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस साजिश के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।
नगर अध्यक्ष मो इस्तियाक व सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है। इसे कमजोर करना गरीब, किसान और मजदूर विरोधी सोच को दर्शाता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी,रियाज सुल्तान,सुरेश मिश्र, राधेश्याम सरोज, रामशिरोमणि वर्मा,सरोज कश्यप, मासूम हैदर,करुण पाण्डेय,लव त्रिपाठी, हरीश चन्द्र सरोज, इन्द्रानंद तिवारी,कृष्ण कुमार शुक्ल,आद्या प्रसाद द्विवेदी,विजय प्रताप त्रिपाठी,दुर्गेश तिवारी,मीरा देवी गौतम,सुरेश कुमार सरोज, फतेह बहादुर सिंह,सलमान खान, कृष्णा बिहारी शुक्ल,रियाज सुल्तान, सरोज कश्यप,संतोष मिश्र सिंटू,भवानी शंकर दूबे,उमेश तिवारी,मोनू मिश्र,राम कुमार पटेल,विवेक पाण्डेय,सुभाष तिवारी,चरण सिंह यादव, मो कासिम, राजू खान,मो असलम,रविन्द्र मिश्र,आशिक अली,रवि प्रताप सिंह,धर्मराज सिंह,मुन्ना लाल यादव,सुरेश मिश्र,मो सब्बीर,राहुल सरोज,दुर्गेश तिवारी,राम मनोहर गौतम, मो.ईदरिशी मो दिलशाद, सुधीर तिवारी, अरविंद तिवारी, कपिल ओझा,सुमन देवी,सुमन गौड़,कामेश मिश्र,मो.सहजाद सलमानी,इंद्रदेव पाण्डेय, राम मनोहर,वीरेन्द्र पति तिवारी अनिल कुमार शर्मा, रमेश बरनवाल, प्रदीप मिश्र, साहबदीन वर्मा, जय प्रकाश विश्वकर्मा, इत्यादि सैकड़ो पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
उक्त आशय की जानकारी
वेदान्त तिवारी
कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इन्चार्ज
जिला कांग्रेस कमेटी,प्रतापगढ़ ने दी है l रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



