Iran Oil Tanker Seized : फारस की खाड़ी में ईरान की बड़ी कार्रवाई, ईंधन तस्करी के आरोप में दो विदेशी ऑयल टैंकर जब्त – 5 क्रू हिरासत में

Iran Oil Tanker Seized : फारस की खाड़ी में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने ईंधन तस्करी के आरोप में दो विदेशी ऑयल टैंकर जब्त किए। 10 लाख लीटर ईंधन बरामद, 15 क्रू मेंबर हिरासत में।

Iran Oil Tanker Seized : फारस की खाड़ी में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने ईंधन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विदेशी ऑयल टैंकर जब्त कर लिए हैं। ईरानी सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, इन टैंकरों में करीब 10 लाख लीटर ईंधन मौजूद था, जिसे जब्ती के बाद बुशहर बंदरगाह पर ट्रांसफर कर दिया गया है। दोनों जहाजों पर सवार 15 क्रू सदस्यों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

रिवोल्यूशनरी गार्ड नौसेना के क्षेत्रीय कमांडर जनरल हैदर होनारियन मोजर्रद ने बताया कि ये टैंकर फारसी द्वीप के पास पकड़े गए। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये जहाज किस देश के हैं और किस झंडे के तहत संचालन कर रहे थे। ईरानी मीडिया के अनुसार, मामले की जांच जारी है और क्रू मेंबर्स की नागरिकता को लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पहले भी जब्त किये जा चुके टैंकर

यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने फारस की खाड़ी या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में इस तरह की कार्रवाई की हो। इससे पहले दिसंबर में भी ईरान ने एक विदेशी टैंकर को जब्त किया था, जिसमें 16 क्रू सदस्यों को हिरासत में लिया गया था। नवंबर में भी इसी समुद्री मार्ग पर एक अन्य जहाज को कब्जे में लिया गया था।

लगातार बढ़ रहा तनाव

गौरतलब है कि फारस की खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा आपूर्ति मार्गों में शामिल हैं। अमेरिका के 2015 के परमाणु समझौते से हटने के बाद से इस क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा है। पश्चिमी देशों ने ईरान पर अतीत में टैंकरों पर हमलों के आरोप लगाए हैं, हालांकि ईरान इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है। मौजूदा घटना के बाद एक बार फिर इस संवेदनशील समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button