UP Cricket Association:उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर खिलाड़ी 10 फरवरी तक कराएं रजिस्ट्रेशन

UP Cricket Association: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने वर्ष 2026-27 के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित कर दी है।

जिस खिलाड़ी ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया वह खिलाड़ी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई द्वारा आयोजित किसी भी ट्रायल्स और प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बुधवार को बताया कि जिस खिलाड़ी ने अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है। वह डीएसए कार्यालय पर जल्द ही फीस जमा कर दें। ऐसा न करने पर रजिस्ट्रेशन नहीं माना जाएगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 फरवरी है।

Show More

Related Articles

Back to top button