
Sonbhadra News-प्रेस क्लब अनपरा के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 फरवरी को स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम अनपरा तापीय परियोजना के प्रेक्षागृह में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में अनेक विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला, उप जिलाधिकारी निखिल यादव तथा अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम इंजीनियर दूधनाथ शामिल होंगे।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ताओं में राष्ट्रीय कवि कमलेश राजहंस, अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य अजय विक्रम सिंह, एनसीएल ककरी के जीएम पी. के. जाना तथा बीना के जीएम आर. के. सिंह सहित अनेक अधिकारी, बुद्धिजीवी एवं जागरूक नागरिक लोकतंत्र की नींव से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
Sonbhadra News-Read Also-MM Naravane : कौन हैं पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और अप्रकाशित किताब में क्या है विवादास्पद?



