Shahjahanpur News-जैतीपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Shahjahanpur News-जिले के जैतीपुर विकासखंड सभागार में ग्राम प्रधानों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण का संचालन उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य विषय “डिजिटल सशक्तिकरण की ओर पंचायत में एक कदम” रहा, जिसमें डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता पर विशेष जोर दिया गया। द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रशिक्षकों द्वारा प्रार्थना के साथ किया गया।

प्रशिक्षक धनंजय सक्सेना ने प्रथम दिवस में दी गई जानकारियों को दोहराते हुए विभिन्न सरकारी पोर्टलों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के उपयोग पर भी चर्चा की।

इस दौरान धनंजय सक्सेना एवं पूजा शुक्ला ने पंचायत गेटवे पोर्टल, पंचायत सहायक उपस्थित ऐप, पंचायत निर्णय ऐप तथा मेरी पंचायत ऐप जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल साधनों की उपयोगिता समझाई।

प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के अंतर्गत बालसभा और महिला सभा की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर आवश्यक सूचनाओं के अपलोड तथा अन्य ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।

पूजा शुक्ला ने पंचायती राज विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और संबंधित सत्रों की भी जानकारी दी। प्रशिक्षण के समापन पर ग्राम प्रधानों से ट्रेनिंग मैनेजमेंट पोर्टल के माध्यम से फीडबैक एवं क्विज पूर्ण कराने के उपरांत ऑनलाइन प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह तथा खंड प्रेरक शिव ओम का विशेष सहयोग रहा। अंत में एडीओ पंचायत पवन कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Shahjahanpur News-Read Also-UP-Crime News-10-10 हजार के दो इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

Show More

Related Articles

Back to top button