
Pratapgarh News-तहसील सभागार में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक रामचंद्र त्रिपाठी को अधिकारियों व कर्मचारियों ने समारोहपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर उनका माल्यार्पण, अंगवस्त्र पहनाकर तथा उपहार भेंट कर सम्मान किया गया और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि श्री त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में अपने व्यवहार और कार्यशैली से सभी का दिल जीता। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानजनक जीवन की कामना की।
विशिष्ट अतिथि तहसीलदार गरिमा वर्मा, नायब तहसीलदार पंकज कुमार तथा वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने भी उनके कार्य एवं व्यवहार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लेखपाल संघ अध्यक्ष के.के. सरोज ने कहा कि श्री त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कर्मचारियों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। वे कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
इससे पूर्व राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों तथा अन्य राजस्वकर्मियों ने उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया। साथियों ने उन्हें उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन लेखपाल संघ महामंत्री मो. अकरम ने किया।
इस मौके पर कुलदीप राव, विनोद यादव, राकेशकांत मिश्र, शरदचंद्र, विद्या प्रकाश, स्नेहा सिंह, शिप्रा दुबे, सुनील कनौजिया, जितेन्द्र शुक्ल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता
यूनाइटेड भारत



