Pratapgarh News: रूपापुर में छेदी यादव गेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने किया फीता काटकर शुभारंभ

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रूपापुर में रविवार को छेदी यादव गेस्ट हाउस का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के उपमुख्य सचेतक विधानसभा एवं रानीगंज से विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने फीता काटकर गेस्ट हाउस का शुभारंभ किया और संचालक को शुभकामनाएं दीं।

डॉ. वर्मा ने कहा कि यह गेस्ट हाउस क्षेत्र के लोगों के लिए शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। इससे आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों के लोगों को बेहतर स्थान उपलब्ध होगा, जहां वे अपने पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रम सहजता से आयोजित कर सकेंगे।

Pratapgarh News: रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव ‘मुन्ना’, विनोद कुमार मोनू पटेल, बी. पल पटेल (प्रतिनिधि), अनुराग वर्मा, सूरज वर्मा, राजेश पटेल, प्रधान भगवतगंज सचिन पटेल, सूरज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। स्थानीय लोगों ने भी गेस्ट हाउस के खुलने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी कदम बताया।

रिपोर्ट: उमेश पांडेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button