Samrat meet Nitin Navin: उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को नितिन नवीन से भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठनात्मक कार्यों में दक्ष नितिन नवीन के युवा नेतृत्व से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय दायित्व पर शुभकामनाएं
सम्राट चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। यह भाजपा के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायी कदम है।
बिहार की युवा पीढ़ी पर शीर्ष नेतृत्व का भरोसा
उन्होंने कहा कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय दायित्व मिलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा बिहार की युवा पीढ़ी पर जताए गए विश्वास का प्रतीक है। यह राष्ट्रीय फलक पर बिहार के युवाओं के सम्मान को भी दर्शाता है।
Samrat meet Nitin Navin: ALSO READ- उद्योग जगत में स्वैच्छिक एलईआई की बढ़ती स्वीकार्यता
चुनावों में मिलेगा युवा नेतृत्व का लाभ
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नवीन का समर्पण भाव, सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली और उनका युवा जोश आने वाले समय में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इसका लाभ भाजपा को अगले वर्ष होने वाले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल विधानसभा चुनावों में अवश्य मिलेगा।



