
Mau news: उपजिलाधिकारी घोसी सत्य प्रकाश, तहसीलदार घोसी डॉ. धर्मेंद्र कुमार पांडे और क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए गए घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल को मूर्तियों के आने-जाने के मार्ग तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि मूर्ति विसर्जन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सरजू घाट पर सकुशल विसर्जन सुनिश्चित कराने के लिए प्रकाश व्यवस्था, नावों की उपलब्धता, साफ-सफाई सहित सभी तैयारियां नगर प्रशासन द्वारा शीघ्र पूरी की जाएं। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक पारसनाथ, लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडे, क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Mau news: also read- Sonbhadra News: शष्ठी बोधन के साथ हिण्डाल्को रेनुसागर में दुर्गापूजनोत्सव का शुभारंभ
विसर्जन घाट का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम में चल रहे 10 दिवसीय आदिशक्ति महायज्ञ का भी अवलोकन किया तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।