Prayagraj News-राम राज्याभिषेक की घोषणा संग अयोध्यावासियों में हर्ष और उल्लास

Prayagraj News-प्राचीन सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट के बैनर तले बृहस्पतिवार को रामलीला में
दशरथ नंदन चारों भाइयों का विवाह एवं भगवान राम के राज्याभिषेक की घोषणा की गई। राम राज्याभिषेक की घोषणा होते ही अयोध्या नगरी हर्ष और उल्लास में डूब गई। श्रीराम-सीता, लक्ष्मण-ऊर्मिला, भरत-मांडवी और शत्रुघ्न-शृतकीर्तिचारों भाइयों का विवाह सम्पन्न होता देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। यह दृश्य केवल विवाह मात्र नहीं, बल्कि आदर्श गृहस्थ जीवन की नींव और धर्म-संस्कृति का संदेश भी देता है। महाराज दशरथ ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा की है। राम राज्य की स्थापना का यह क्षण केवल अयोध्या ही नहीं, संपूर्ण मानव समाज के लिए आनंद का अवसर है।
रामलीला की शुरुआत समिति के पदाधिकारीयों, मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान राम की आरती से हुआ अतिथियों में मुख्य रूप से पिंटू महारा, जितेंद्र दीक्षित, कुलदीप महारा, सदाशिव दीक्षित, प्रदीप दीक्षित को अध्यक्ष
राकेश जयसवाल एवं पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र, रामलीला पत्रिका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समिति के सम्मानित संरक्षक अनिल विश्वकर्मा, पवन यादव सोनू, रवि करण सिंह, मनोज सिंह, पिंटू महरा, कुलदीप महरा, समिति के पदाधिकारीगण, दिलीप केसरवानी, प्रमोद सिंह, अजय यादव, योगेश सिंह, योगेश चौरसिया, राजीव वेर्मा, उज्जवल यादव, आलोक सिंह, आकांक्षा जायसवाल, प्रियंका श्रीवास्तव एवं साथी कार्यकर्ताओ के साथ-साथ शहर एवं नैनी के अनेक सम्मानित लोगों को राम रामलीला का मंचन देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

रिपोर्ट-घनश्याम शुक्ला

Prayagraj News-Read Also-Prayagraj News-Operation Conviction’’ के तहत प्रयागराज पुलिस द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप

Show More

Related Articles

Back to top button