UP News-बालिकाओं को पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के विषय में सिखाया

UP News-नवरात्र के प्रथम से मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत पुलिस विभाग ने शुरू की है। जिसमें मुख्य उद्देश्य है की महिलाओं को जागरूक किया जाए और अपने अधिकारों को जानने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सुरवांदलापुर राजकीय इंटर कालेज में बच्चों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम के तहत महिला एवं बालिकाओं को पम्पलेट का वितरण कर उनको जानकारी दी गई कि इन नम्बरों पर विशेष सुविधा बालिकाओं को मौजूद हैं।महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया जिसमें बच्चों को अतिरिक्त निरीक्षक मांडा ने थाना परिसर में शिक्षा के गुर सिखाए।

जिसमें यह बताया कि आप सब अपने अधिकारों को जाने और समय आने पर इसका प्रयोग करें यह योजनाएं सरकार आपके लिए ही चला रही है। छात्राओं को महिला स्वावलंबन एवं आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया एवं एक दिन‌ के लिए विद्यालय में शिवानी ग्राम खुरमा को प्रधानाचार्य बनाया गया। कार्यक्रम की संयोजिका उपनिरीक्षक नीरज कुमारी एवं उनके साथ उनकी एंटी रोमियो स्क्वायड टीम मौजूद रही।

UP News-Read Also-Sonbhadra News-निर्माणाधीन पुल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,जल्द कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Show More

Related Articles

Back to top button