
Pratapgarh news: नवरात्र महोत्सव के अवसर पर मातृशक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति की संयोजक एवं लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति की अध्यक्ष कुसुम गुप्ता (पिंकी दयाल) ने बताया कि 27 सितंबर को तुलसी सदन हादी हाल में डांडिया नृत्य, जागरण, कन्या भोज एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि समिति की सभी महिलाएँ पूरे उत्साह से तैयारी में जुटी हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रिचा केसरवानी के नेतृत्व में शहर स्थित अयोध्यापुरी में प्रशिक्षण सत्र जारी है। इसमें डांडिया नृत्य, गायन और धार्मिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया जा रहा है। 27 सितंबर को होने वाले इस आयोजन में समिति की सदस्याएँ अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से समां बाँधेंगी। कुसुम गुप्ता पिंकी दयाल गणेश वंदना ,रिचा केसरवानी सोलो डांस सारिका केसरवानी दुर्गा वंदना प्रस्तुत करेंगी। वहीं गीता केसरवानी, अनीता केसरवानी, सोनी पांडे, मंजुलिका श्रीवास्तव, अंजू त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, शिल्पी केसरवानी, अनीता पांडे, आशा केसरवानी और अनुराधा गुप्ता सामूहिक डांडिया प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम को लेकर सभी उत्साह से भरपूर हैं, लगभग 7000 लोगों के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
संयोजक पिंकी दयाल और रिचा केसरवानी ने बताया कि नवरात्र का पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति द्वारा 500 कन्या भोज और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक महिला सदस्याएँ समूह डांस और डांडिया प्रदर्शन में शामिल होंगी।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए समिति की महिलाएँ पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अभ्यास में जुटी हैं। रिचा केसरवानी के मार्गदर्शन में शहर के अयोध्यापुरी क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। समिति की सदस्यों का मानना है कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन न केवल आस्था को प्रबल करते हैं बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं। समिति की ओर से बताया गया कि इस बार कार्यक्रम में पहले से ज्यादा भव्यता देखने को मिलेगी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएँ डांडिया की ताल पर झूमकर लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगी।
Pratapgarh news: also read- Pratapgarh news: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने जनसुनवाई में सुनी जनता की फरियादें
नवरात्र का यह डांडिया उत्सव अब प्रतापगढ़ की पहचान बन चुका है। हर वर्ष यहाँ बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेने पहुँचते हैं। इस बार भी शहरवासी बड़ी बेसब्री से 27 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं, जब तुलसी सदन हादी हाल डांडिया की रंगीन छटा से जगमगा उठेगा।
रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़