Sonbhadra News-अनपरा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Sonbhadra News-अनपरा मंडल में महावीर चौक से रेनुसागर बिरला मार्केट तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ल ने किया। सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति के जोश के साथ इसमें शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा हमारी संस्कृति, सम्प्रभुता और अखंडता का प्रतीक है। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देशप्रेम और अखंड भारत का संकल्प है। नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”

यात्रा का उद्देश्य आज़ादी के लिए हुए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाना तथा भावी पीढ़ी को उनके महत्व से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार, वरिष्ठ नेता जगदीश बैसवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, महामंत्री अरिसूदन (प्रथम) श्रीवास्तव व कृष्णा चौरसिया, उपाध्यक्ष बंसी बैसवार व ऋतुराज मौर्य, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद शुक्ल बाबा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा व अभिषेक विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री कुंदन सिंह, वरिष्ठ नेता आर.डी. सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विवेक सिंह व संतोष सिंह, मंत्री राकेश बैसवार व रतन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मंतोष तिवारी, तथा विनय पांडे, राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश कनौजिया, सुगुल किशोर मौजूद रहे।

महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका जायसवाल के नेतृत्व में सरिता विश्वकर्मा, पुष्पा, उर्मिला कनौजिया, और रंभा देवी समेत अनेक महिलाओं की उपस्थिति ने यात्रा में ऊर्जा भरी। कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का सशक्त संदेश दिया।

Sonbhadra News-Read Also-Prayagraj News-घर-घर तिरंगा अभियान के संदेश के साथ भाजपाइयों की भव्य तिरंगा यात्रा

Show More

Related Articles

Back to top button