
Prayagraj News-हर घर तिरंगा अभियान और स्वच्छता अभियान के अंतर्गत धनुपुर मंडल मार्ग तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी मौजूद रहे।
यात्रा का शुभारंभ धनुपुर ब्लॉक परिसर स्थित शहीद शिला पट पर माल्यार्पण और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुआ। इसके बाद यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार पर संपन्न हुई।
पूरे मार्ग में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। यात्रा के दौरान जनता और कार्यकर्ताओं ने इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम के संयोजक:
श्री शिव शंकर मौर्य जी
विशिष्ट उपस्थिति:
-
श्रीमती ज्योति यादव जी, ब्लॉक प्रमुख धनुपुर
-
कंचन यादव जी, वीडियो धनुपुर
-
श्री दिनेश पांडे जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख
-
श्री वीरेंद्र मौर्य जी, मंडल अध्यक्ष धनुपुर
-
श्री सुनील त्रिपाठी जी
-
श्री चंद्रकांत जी, प्रधान धनुपुर
-
श्री राम सुंदर जी, पूर्व प्रधान
-
श्री बालकृष्ण जी शाहिद, पूर्व प्रधान
तथा बड़ी संख्या में पूर्व प्रधान एवं जनप्रतिनिधि
अंत में इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“तिरंगा हमारी आत्मा और भारत के गौरव का प्रतीक है, जिसकी शान सदैव बनी रहेगी।”
Prayagraj News-Read Also-Sonbhadra News-कल निकलेगी तिरंगा यात्रा, सभी तैयारियां पूरी : सीडीओ