
Prayagraj News: भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल का जन्मदिवस शुक्रवार को उनके आवास चांडी रामपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सादगी, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर इलाहाबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, महानगर जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान आदि के साथ कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्र, मेमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना की।
सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल के संगठनात्मक नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में यमुनापार भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आगामी पंचायत, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “संगठन की असली शक्ति कार्यकर्ता होते हैं और आप सभी का सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।”
उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, शिवदत्त पटेल, बिनोद प्रजापति, संतोष पटेल, करछना प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी, राम मनोहर लोहिया , दिलीप कुमार चतुर्वेदी, पुष्पराज सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, संतोष त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ल ‘नरेश कुमार सोनकर, राजमणि पासवान, सुधाकर पांडेय, नगरपंचायत अध्यक्ष लखन केशरी,सम्पादक अरविंद विसेन,शिवम मिश्र, आशीष मिश्रा ,मुकेश कोल, इन्द्रनाथ मिश्र, आनन्द तिवारी, मिथिलेश पांडेय, संदीप तिवारी, मोनू तिवारी ,प्रदीप मिश्र, धर्मराज पाल, राममनोहर लोहिया, हरिकृष्ण पांडेय, अमरेश तिवारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सुबह से देर रात तक शुभकामनाएं देने हेतु पहुंचते रहें।