GangaFloodAlert : गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

GangaFloodAlert : वाराणसी में आज सुबह 8 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी के जलस्तर में प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल गंगा 62.63 मीटर पर बह रही हैं। हालांकि खतरे का निशान 71.262 मीटर और चेतावनी स्तर 70.262 मीटर है, मगर जलस्तर में निरंतर वृद्धि को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।

अगर यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। घाटों पर गश्त बढ़ा दी गई है और नगर निगम व आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं। स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वह गंगा के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

स्थिति पर नजर रखी जा रही है, अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

Show More

Related Articles

Back to top button