
Prayagraj High Court Bar Association Election: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न पदों के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव समिति के अनुसार दूसरे दिन कुल 26 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे।
प्रमुख पदों के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी इस प्रकार हैं:
-
अध्यक्ष पद के लिए अविनाश चन्द्र तिवारी, देवी प्रसाद सिंह और लाल धारी राजभर ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
-
महासचिव पद के लिए उदय शंकर तिवारी मैदान में हैं।
-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आचार्य राजेश त्रिपाठी और अखिलेश कुमार द्विवेदी ने नामांकन किया है।
-
उपाध्यक्ष पद (पांच पद) के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। नामांकन करने वालों में अखिलेश कुमार तिवारी, अब्दुल मजीद, आशुतोष उपाध्याय, अमित कुमार सिंह, फखरूल इस्लाम जाफरी, रवि प्रकाश सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र कुमार राठौर, सुरेश कुमार, शक्ति सिंह, उलझन सिंह बिन्द, विनोद कुमार यादव और विनोद राय शामिल हैं।
-
संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद के लिए भूदेव यादव, नबी उल्लाह, ओम आनंद और सर्वानंद पांडेय ने पर्चा भरा है।
-
संयुक्त सचिव (प्रेस) पद पर सर्वेश चतुर्वेदी ने नामांकन दाखिल किया है।
-
कोषाध्यक्ष पद के लिए अंजनी कुमार मिश्र, अशोक कुमार सिंह और मंजू कुमारी के बीच मुकाबला तय माना जा रहा है।
-
गवर्निंग काउंसिल (15 पद) के लिए दूसरे दिन कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
Prayagraj High Court Bar Association Election: ALSO READ- Prayagraj news: लोक निर्माण विभाग को छः माह में कार्यवाही पूरी कर आदेश पारित करने का निर्देश
चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आगामी दिनों में नामांकन वापसी, स्क्रूटनी और मतदान की प्रक्रिया के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार कई नए चेहरे भी मैदान में हैं, जो पारंपरिक दावेदारों को चुनौती दे सकते हैं।
रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज