
Pratapgarh news: जनपद प्रतापगढ़ में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, एएसपी संजय राय के मार्गदर्शन और डीएसपी करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में बाघराय पुलिस ने एक ₹25,000 के इनामी गैंगस्टर को धर दबोचा।
थानाध्यक्ष श्रवण कुमार के नेतृत्व में हुई कार्यवाही
थाना बाघराय के प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 (उप निरीक्षक) देवेंद्र पाठक, बीट आरक्षी सौरभ शर्मा एवं अंकित कुमार ने सतर्कता दिखाते हुए गैंगस्टर बरकत अली को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस टीम ने संदिग्ध की निगरानी करते हुए उसे हरबसपुर शारदा सहायक नहर पुलिया के पास से दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बरकत अली पुत्र स्व. मुनव्वर अली, निवासी ग्राम त्रिलोचन महादेव, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर (वर्तमान निवासी कैमूर, बिहार) के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गोवध निषेध अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त पर दर्ज प्रमुख मुकदमे:
-
मु0अ0सं0 174/23, धारा 3/5क/8 गोवध निषेध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना बाघराय।
-
मु0अ0सं0 26/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना बाघराय।
पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने सफल गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उ0नि0 देवेंद्र पाठक, का0 सौरभ शर्मा एवं का0 अंकित कुमार को पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीट पुलिसिंग प्रणाली को मजबूत कर अपराध नियंत्रण के प्रयासों को और गति दी जा रही है।
Pratapgarh news: ALSO READ- Prayagraj (Naini): संगम तट पर मां गंगा की पूजा, सैकड़ों महिलाओं को वस्त्र वितरण, केक काटकर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
-
थानाध्यक्ष – श्रवण कुमार
-
उप निरीक्षक – देवेंद्र कुमार पाठक
-
कांस्टेबल – अंकित शाहू, सौरभ शर्मा, लोकेश वैशला, अमरजीत
-
चालक – हे0का0 राजाराम
रिपोर्ट – उमेश पाण्डेय