Jalaun News-भाजपा ने सुशासन के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया कार्यशाला

Jalaun News-भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को लल्ला धाम उरई में सेवा, सुशासन गरीब कल्याण के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला कार्यशाला आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक जाटव रहे।

उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 11 वर्षों में मोदी जी ने अपनी नीतियों में अंत्योदय व सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखा है। परिणामस्वरूप राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुदृढ़ीकरण के साथ गरीब कल्याण समेत विभिन्न क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक कार्य किए एवं गांव, गरीब, दलित, पिछड़े, युवा, आदिवासी, महिला, किसान का उत्कर्ष भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ मंत्र के साथ प्रधानमंत्री जी समर्पण और तप से हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने और जन-जन में आत्मविश्वास का संचार कर विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में अग्रसर हैं।

6जून 23 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर आयुष्मान कार्ड 70 साल से ऊपर वालों हर व्यक्ति के बनाए जाना पार्टी का लक्ष्य है एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक सरकार की 11वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की। मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ,उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ,माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ,क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय , जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह सिंह सेंगर ,जिला महामंत्री विवेक कुशवाहा नीरज दुबे मनोज यादव रविंद्र प्रताप वीरप्रताप जादौन एवं समस्त जिला पदाधिकारीगण मंडलों के अध्यक्ष शक्ति केन्द्र संयोजकों ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Jalaun News-Read Also-Hazaribagh News-बकरीद को लेकर मॉकड्रिल

Show More

Related Articles

Back to top button