Up News- महाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने 11 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार श्री आकाश कुमार गुप्ता, बने माह अप्रैल, 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

Up News- 20.05.2025 को अप्रैल 2025 के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, उपेन्द्र चन्द्र जोशी द्वारा प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री जे.सी.एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झाँसी एवं प्रयागराज मण्डलों से अप्रैल 2025 माह के लिए चयनित कुल 11 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।


पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. संदीप गौड़, लोको पायलट, कानपुर न्यू, प्रयागराज मण्डल 2. अबू गुफरान अहमद, सहायक लोको पायलट, कानपुर न्यू, प्रयागराज मण्डल 3. लक्ष्मी कान्त, लोको पायलट, कानपुर/प्रयागराज मण्डल 4. नवनीत कुमार गुप्ता, सहायक लोको पायलट, कानपुर/प्रयागराज मण्डल 5. खैमराम मीना, टैकनीशियन-II, (सीएंडडब्ल्यू) भिंड, झाँसी मंडल 6. भालचन्द मीना, सहायक, सी एण्ड डब्ल्यू, झाँसी /झाँसी मण्डल 7. संतोष कुमार, जूनियर इंजीनियर, झाँसी /झाँसी मण्डल 8. मनीष श्रीवास्तव, गुड्स ट्रेन मैनेजर, प्रयागराज/प्रयागराज मण्डल 9. अंकित राय, स्टेशन मास्टर, मेजा रोड/ प्रयागराज मण्डल 10. गौरव कुमार, ट्रेन मैनेजर, खुर्जा/ प्रयागराज मण्डल 11. शआकाश कुमार गुप्ता, स्टेशन मास्टर, बिरोही/प्रयागराज मण्डल शामिल हैं।
शआकाश कुमार गुप्ता, को अप्रैल, 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दिनांक 14.04.25 को ड्यूटी के दौरान गाड़ी सं. JJ-51 से सिग्नल का आदान-प्रदान के दौरान इन्होंने ब्रेकवान से 13वें वैगन में SAB रॉड लटकता हुआ देखा। इन्होंने तुरंत ओएचई ऑफ करा कर गाड़ी को खड़ा किया। गाड़ी को 17:17 बजे साइट से प्रस्थान कर गैपुरा लूप लाइन में रिसीव किया गया। जहाँ पर इसे सी एण्ड डब्ल्यू स्टाफ द्वारा प्रापर संरक्षित कर प्रस्थान कराया गया। इस प्रकार इनकी सजगता एवं सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना को बचाया जा सका।

रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज

Show More

Related Articles

Back to top button