Lucknow: राजनाथ सिंह पहुँचे लखनऊ, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Lucknow: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनका उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने तिरंगा यात्राको भी हरी झंडी दिखाई। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बतौर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पहला लखनऊ आगमन था। इसलिए भाजपा की ओर से उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गयी थी। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हजारों की संख्या में उपस्थिति कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, राजनाथ सिंह जिन्दाबाद के नारे लगाये और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया।

Lucknow: also read- Kaushambhi: 103 साल के बंदी ने हाईकोर्ट में लड़ी 43 साल लड़ाई, बाइज्जत हुए बरी फिर भी नहीं मिली रिहाई

एनसीसी के कैडेट भी बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने उनसे हाथ मिलाया। एयरपोर्ट के बाहर तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहे थे। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने तिरंगा यात्रा को भी रवाना किया। एयरपोर्ट से नादरगंज तिराहे तक शौर्य तिरंगा यात्रा भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली।

Show More

Related Articles

Back to top button