Nainital: गायब छात्र का शव 150 मीटर गहरी खाई में मिला, परीक्षा में हुई थी सफलता

Nainital: परीक्षा में सफलता मिलने के दिन ही एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नगर से लगभग 25 किलोमीटर दूर पंगोट-घुघुखान क्षेत्र में स्थित लगभग 150 मीटर गहरी खाई से उसका शव बरामद हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला 16 वर्षीय छात्र रोहन बोहरा, पुत्र गोविंद सिंह बोहरा, बुधवार सुबह विद्यालय जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटा। इसी दिन उसका आईसीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें रोहन ने सफलता प्राप्त की थी।

शाम तक रोहन के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी अंतिम स्थिति पंगोट-घुघुखान क्षेत्र में पाई गई। जब विद्यालय से संपर्क किया गया तो यह स्पष्ट हुआ कि वह उस दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग देर रात तक उक्त क्षेत्र में उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

नगर कोतवाल हेम चंद्र पंत ने जानकारी दी कि गुरुवार सुबह विनायक नामक स्थान के पास एक गहरी खाई में रोहन का शव बरामद हुआ। मौके से एक किराये की टैक्सी बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए मुख्यालय भेजा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कोतवाल पंत के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रोहन खाई में कैसे गिरा—यह एक हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Nainital: also read- Pratibha Singh target bjp: संविधान से छेड़छाड़ नहीं होने देगी कांग्रेस- प्रतिभा सिंह

सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रतिनिधि धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि रोहन परीक्षा में संतोषजनक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुआ था।

Show More

Related Articles

Back to top button