![Himachal Pradesh: Suresh Chandel got a place in Himachal BJP core group](https://unitedbharat.net/wp-content/uploads/2024/11/0ce1fcd54dde85eb6cd25df2dc6be374_681816922-780x470.jpg)
Himanchal Pradesh: भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल को हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप में जगह मिली है। सुरेश चंदेल को भाजपा कोर ग्रुप में सदस्य मनोनीत किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने यह तैनाती की है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
गौरतलब है कि सुरेश चंदेल की गिनती भाजपा के कदावर नेताओं में होती है। वह प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह बिलासपुर के रहने वाले हैं। छात्र राजनीति में एबीवीपी से इन्होंने अपनी सियासत शुरू की और फिर भाजपा में आये। वर्ष 1988 में वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव बने। वर्ष 1998 में उन्हें भाजपा की प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई।
Himanchal Pradesh: also read- Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 20 नवंबर के बाद सर्दी का असर होगा तेज
सुरेश चंदेल ने हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा की टिकट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। वह वर्ष 1998, वर्ष 1999 और वर्ष 2004 में लगातार तीसरी बार हमीरपुर से सांसद निर्वाचित हुए। वर्ष 2005 में ‘प्रश्न के बदले धन’ लेने के मामले ने कुछ सालों तक वो सियासत से बाहर रहे। सुरेश चंदेल ने वर्ष 2012 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बिलासपुर से चुनाव लड़ा हालांकि उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा। दिलचस्प बात यह है कि वर्ष 2019 में सुरेश चंदेल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि वर्ष 2022 में वह फिर भाजपा में शामिल हुए।