कैथल: बहन के साथ उसकी सास और ननद को भी मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

कैथल: कैथल में अंतरजातीय विवाह से नाराज एक भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि बहन की ननद व सास गोली लगने से घायल हो गई। आरोपी की बहन की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसकी ननद व सास को गंभीर हालत में कैथल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

वारदात के समय बहन से लव मैरिज करने वाला युवक घर से बाहर था, जिस कारण वह बच गया। आरोपी उसे भी मौत के घाट उतारना चाहता था। कैथल की नानकपुरी कॉलोनी निवासी अनिल ने 24 फरवरी को क्योड़क की रहने वाली लड़की कोमल के साथ घर से भागकर अंतरजातीय विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद लड़की अपने पति अनिल के साथ नानकपुरी कॉलोनी में रह रही थी। बुधवार दोपहर को लड़की का भाई क्योड़क निवासी रमन मोटरसाइकिल पर कैथल आया। वह सीधे नानकपुरी कॉलोनी के उसे घर गया जहां उसकी बहन रह रही थी।

घर में घुसते ही उसने अपनी बहन दिखाई दी उसने रिवाल्वर निकाल कर उसे गोली मार दी। शोर सुनकर उसकी ननद अंजलि और सास कांता जैसे ही बाहर आई रमन ने उन दोनों को भी गोली मार दी। गली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उसके बाद रमन मोटरसाइकिल पर मौका से फरार हो गया। गोली लगने के बाद तीनों को कैथल के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। गोली लगने से घायल दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

कैथल: also read- Shradhha Kapoor Boyfriend: श्रद्धा कपूर ने इस लेखक के साथ अपने रिलेशनशिप को किया कन्फर्म, वायरल हुई फोटोज

थाना शहर के प्रभारी इंस्पेक्टर बीर सिंह ने बताया कि दोनों घायल महिलाओं को चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर किया गया है। पुलिस में मृतक लड़की के पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई में लगी हुई है। पुलिस मृतक लड़की के पति अनिल के बयान पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button