
UP Politics News : कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा के समापन पर खराब मौसम के बावजूद दस हज़ार से ज़्यादा लोगों का इकट्ठा होना साबित करता है कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को हराने के लिए तैयार बैठी है। इस यात्रा ने यह भी साबित कर दिया है कि सिर्फ़ कांग्रेस ही सड़क पर उतर कर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध कर सकती है।
ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 129 वीं कड़ी में कहीं.
उन्होंने कहा कि यूपी जोड़ो यात्रा ने जनता में आत्म विश्वास का संचार किया है। भाजपा सरकार ने जनता में जो डर और दहशत का माहौल बनाया था उसको इस यात्रा ने तोड़ कर उन्हें भय मुक्त बनाया है।
UP Politics News :also read-जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि भाजपा सरकार में सामाजिक, आर्थिक और वर्गीय अन्याय बढ़ा है। भाजपा के सत्ता में रहते जनता को न्याय नहीं मिल सकता इसीलिए राहुल गाँधी मणिपुर से मुंबई तक न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा के समर्थन में अल्पसंख्यक कांग्रेस पूरे प्रदेश में जन संपर्क अभियान चलायेगी। दस दिनों तक यात्रा के साथ चलने के लिए प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस यात्रियों की भी सूची जारी करेगी।