About us

unitedbharat.net भारत और विश्व की समसामयिक घटनाओं, राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकार, खेल आदि से जुड़ी सबसे भरोसेमंद हिंदी समाचार वेबसाइटों में से एक है। हमारा उद्देश्य है – सटीक, निष्पक्ष और तथ्य आधारित पत्रकारिता को आम पाठक तक पहुंचाना।

हम पत्रकारिता के उन मूल्यों में विश्वास रखते हैं, जो सूचना को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि ज़िम्मेदारी मानते हैं। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकार, विश्लेषक, ग्राउंड रिपोर्टर और डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ शामिल हैं, जो आपको हर दिन विश्वसनीय कंटेंट प्रदान करते हैं।

unitedbharat.net पर हम आपको ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड कवरेज, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़ी खबरें, लेख आदि समय पर सटीकता के साथ उपलब्ध कराएंगे, जो समाज में नई ऊर्जा भरें।

हम हर विषय पर गहन रिसर्च करते हैं, विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लेते हैं और उसे सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं, ताकि हर पाठक तथ्य और सत्य के साथ जुड़ा रहे।

हमारा मिशन – एक जागरूक भारत का निर्माण, जहां हर नागरिक को निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें आसानी से उपलब्ध हों।

यूनाइटेड भारत मीडिया हाउस में अत्यधिक प्रतिबद्ध, अनुभवी और समर्पित पत्रकारों, लेखकों और कंटेंट क्रिएटर्स की एक टीम है। इसकी नींव नैतिक और सशक्त पत्रकारिता पर टिकी है। हम नैतिक मूल्यों को बनाए रखने में विश्वास रखते हैं और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। हम निष्पक्षता, पारदर्शी, बिना किसी पक्षपात के समाचार, पाठकों के विश्वास को सर्वोपरि, डिजिटल एथिक्स का पालन और युवा पत्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

unitedbharat.net केवल एक न्यूज़ पोर्टल नहीं, बल्कि जागरूक नागरिकों का प्लेटफार्म है। हमारे साथ जुड़ें, अपनी राय रखें, और देश व दुनिया की हर जरूरी खबर से अपडेट रहें।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म unitedbharat.net के अलावा ‘यूनाइटेड भारत’ नामक एक दैनिक राष्ट्रीय समाचार पत्र भी है, जो हिन्दी भाषी क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके साथ अपनी अनूठी शैली और सामग्री के साथ इसने प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है।

यूनाइटेड भारत का YouTube चैनल है, जो विभिन्न विषयों पर वीडियो प्रस्तुत करता है। इस उद्देश्य के लिए हमारे पास नवीनतम अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एक आधुनिक स्टूडियो है।

Back to top button