वाराणसी : सपा-कांग्रेस नेताओं सहित सैकड़ों समाजसेवियों ने ली भाजपा की सदस्यता

वाराणसी। शहर के सिगरा स्थित गुलाब बाग पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य नागेंद्र सिंह रघुवंशी तथा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की उपस्थिति में सैकड़ों कांग्रेसी एवं समाजवादी पार्टी के नेताओं तथा प्रमुख समाजसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन्हें महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल तथा नागेंद्र सिंह रघुवंशी ने 7820078200 नंबर पर मिस्ड कॉल कराके विधिवत सदस्यता ग्रहण कराया और उन्हें पटका बनाकर पार्टी में शामिल कराया।

इस दौरान महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता सुधीर सिंह, कोषाध्यक्ष डॉक्टर रचना अग्रवाल, मंत्री मधुप सिंह तथा मीडिया प्रभारी किशोर सेठ भी मौजूद रहे। इसकी घोषणा शिवपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सभा में भी की गई। इसमें मुख्य रूप से यूपी कॉलेज के पूर्व महामंत्री, पूर्व पार्षद व चेयरमैन क्रय विक्रय समिति वाराणसी अभय प्रताप सिंह (केडी), प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं यूपी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष नितेश सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता, समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव गौरव सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता, यूपी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय संगम सहित पचासों छात्रनेता, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह के साथ दर्जनों प्रमुख समाज सेवी, अनमोल प्रयास समाज कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश यादव सहित लगभग 150 कार्यकर्ता शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Back to top button