हिंडालको महान क्षेत्र के चहुमुखी विकाश में  अग्रणी भूमिका निभायेगा-डॉ. विवेकानंद

*हिंडालको महान ने ,तीन यात्री प्रतिक्षालय आम लोगो के उपयोग हेतु कियॉ समर्पित

सिगरौली।हिंडालको महान द्वारा  निगमित सामाजिक दायित्व के तहत आम लोगों के लिए तीन यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण किया गया। यह एक महत्वपूर्ण पहल है जो उनके सामाजिक उद्देश्यों को प्रकट करती है और सामाजिक विकास को समर्पित करती है। हिंडालको महान के नवागत मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा ने ओड़गड़ी, बरगंवा,व बरैनिया में आम लोगो को लिये यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण पट्टिका का अनावरण करते हुये मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि,हिंडालको महान क्षेत्र के चहुमुखी विकाश में  अग्रणी भूमिका निभायेगा ।यह यात्री प्रतिक्षालय आम जनमानस के लिये  जरूरत थी,जो राहगीरो,व यात्रियों को धूप व बारिस से बचाने का काम करेगी। यह लोगो को मौसम के मार से तो बचायेगी ही,यह सुविधा स्थानीय यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी। हिंडालको महान निगमित सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में कोई कसर नही छोड़ेगा,क्षेत्र के विकास के लिये हिंडालको महान अग्रणी भूमिका निभायेगा इस मौके पर ओड़गड़ी के सरपंच शिवशंकर वैश्य “मुन्ना” व वार्ड 15 के पार्षद पति संजीव सिंह “गुड्डू”,व वार्ड 3 के पार्षद गण उपास्थित रहे। ।कार्यक्रम में सी.एस.आर.प्रमुख संजय सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह के सामाजिक जरूरतों को देखते हुये कार्य किये जायेंगे।
हिंडालको कंपनी ने इस यात्री प्रतिक्षालय के लोकार्पण के माध्यम से सामुदायिक उपयोग को मजबूत करने का उद्देश्य रखा है। इसके अलावा,यह पहल लोगों को राहत देने का काम करेगी। यह सामाजिक उन्नति को प्रोत्साहित करेगा और स्थानीय सामंजस्य को बढ़ावा देगा।इस लोकार्पण कार्यक्रम में हिंडालको महान से धीरेंद्र तिवारी,बीरेंद्र पाण्डेय,अरविंद बैश्य,जिया लाल,भोला बैश्य व खलालू मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button