Mahoba – भाजपा की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित होकर ली सदस्यता

Mahoba - कृष्णा मैरेज हाउस में विधानसभा मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Mahoba – जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के जैतपुर कस्बे के कृष्णा मैरिज हाउस में विधान सभा मिलान समारोह का लोकसभा प्रभारी संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। आयोजन में विकासखंड पनवाड़ी, चरखारी, जैतपुर के ग्राम प्रधानों पूर्व प्रधानों बीडीसी सदस्यों ने सपा बसपा  छोड़कर भाजपा में आस्था जताई। वहीं जिला पंचायत सदस्य बैंदों मृत्युंजय प्रताप सिंह ने भी भाजपा का दामन थामा। सभी सदस्यता लेने वाले जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों सक्रिय कार्यकर्ताओं को बीजेपी का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। भारी संख्या में सदस्यता के लिए सभी ब्लॉकों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रधानों में जैतपुर छोटेलाल अहिरवार, गेंदा रानी रजपुरा, देव सिंह चंदौली, अखिलेश जैलबार शिव कुमारी लाडपुर, नन्हे राम अजनर, कीरत राज बडेरा खुर्द, ओम प्रकाश बरखेड़ा, संध्या राज बघोरा, आशा देवी पचारा, रणविजय बछेछर कला,  देव सिंह बुधौरा, संदीप कुमार सतारी, उमा देवी अकौना,शिव कुमारी लाडपुर, सुधा पिपरी, सुषमा रानी नकरा, सहित 63 ग्राम पंचायत के प्रधानों सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Mahoba – also read-India-Qatar -कतर में फांसी की सजा पाए आठ पूर्व भारतीय नौसैनिक रिहा- मोदी है तो मुमकिन है

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, सहकारी बैंक हमीरपुर महोबा जिला अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश सक्सेना, बुंदेलखंड विकास बोर्ड  सदस्य रामस्वरूप श्रीवास, पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी, ब्लॉक प्रमुख जैतपुर संदीप राजपूत, कुलपहाड़ चेयरमेन वैभव अरजरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, सहसंयोजक मयंक तिवारी, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र, मंडल अध्यक्ष अजनर पवन राजपूत , पालिका अध्यक्ष महोबा संतोष चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी ,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य अरविंद नायक, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button