देवरिया-महिला किसान भी लें मंडी लाइसेंस

 देवरिया-महिलाओं को कृषि मंडी के योजनाओं से रूबरू कराने, महिलाओं को मडिंयों में कृषि उत्पादों के क्रय विक्रय से जोड़ने व मंडियों की कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से ग्रामीण फाउंडेशन इंडिया द्वारा महालक्ष्मी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड देवरिया से जुड़े महिला किसानों को देवरिया मंडी स्थल का भ्रमण करा जानकारी दी गई.

इस दौरान मंडी एक्सपर्ट रूप श्री सैनी नें महिलाओं को कृषि उत्पादों के क्रय विक्रय हेतु ई नाम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए महिला किसानों उक्त पोर्टल पर पंजीकृत होने के लिए आह्वान किया. मंडी में आढ़ती संजय मौर्य नें मंडी में उत्पादों के खरीद फरोख्त के लिए एफपीओ और किसानों द्वारा लाइसेंस के लिए किये जाने वाले आवेदन प्रक्रिया के बारे सहजता से समझाया. उन्होंने एफपीओ से जुडी महिलाओं से कहा की अगर उन्हें आवेदन में किसी तरह की असुविधा आती है तो वह निर्धारित कागजात के साथ मंडी स्थल कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकती हैं.

आढ़ती इरफ़ान अहमद नें महिला समूहों की सदस्यों को एफपीओ से जुड़ने की प्रक्रिया पर जानकारी दिया. ग्रामीण फाउंडेशन इंडिया के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष कुमार नें एफपीओ में महिलाओं की भागीदारी बढाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा की  पुरुष किसानो की तरह महिलाएं भी आगे आकर मंडी की गतिविधियों से जुड़ें.

उन्होंने कृषि उत्पादों को एफपीओ के जरिये बेंचने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला. इस दौरान नें महिला किसानों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई.

इसके बाद महिलाओं नें अनाज मंडी, सब्जी मंडी और फल मंडी का भ्रमण करा कर कृषि उपज के वजन, क्रय विक्रय, और निर्यात की प्रकिया और लाइसेंस प्रणाली पर सम्पूर्ण जानकारी दी गई. इस मौके पर अनेकों महिला किसान मौजूद रहीं

Show More

Related Articles

Back to top button