
West Bengal Durga Puja 2026: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस साल के दुर्गोत्सव को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार की ओर से पूजा समितियों से सुरक्षा, यातायात और धार्मिक परंपराओं से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
पूजा और विसर्जन जुलूस में DJ पर रोक
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा और विसर्जन जुलूस के दौरान DJ बजाने की अनुमति नहीं होगी। आयोजकों को कानून-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रशासन की ओर से जारी नियमों का पालन करना होगा।
महाष्टमी पर पूरे बंगाल में Dry Day
इस बार महाष्टमी के दिन पूरे राज्य में Dry Day रहेगा। यानी शराब की खुदरा दुकानों और बार को बंद रखना होगा और पूरे दिन शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। सरकार ने इस नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
पूजा समितियों को ₹1 लाख अनुदान
सुवेंदु अधिकारी ने पूजा समितियों के लिए ₹1 लाख के अनुदान की घोषणा की है। इसके साथ ही मुफ्त बिजली और अनिवार्य फायर सेफ्टी लाइसेंस के शुल्क में छूट देने की बात भी कही गई है।
वहीं, कोलकाता की स्ट्रैंड रोड जैसी 13 प्रमुख सड़कों को बंद करके पूजा आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी। इसका उद्देश्य यातायात और आम लोगों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखना है।
West Bengal Politics: ‘बंगाली जो मन होगा वो खाएंगे’, धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर BJP चीफ का पलटवार
महालया पर ईडन गार्डन्स में होगा बड़ा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के मुताबिक, महालया के दिन ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा की आधिकारिक शुरुआत का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें ड्रोन शो और आतिशबाजी के साथ तीन बड़े एरियल ड्रोन शो भी प्रस्तावित हैं।
सर्वश्रेष्ठ पूजा और पंडाल को मिलेगा पुरस्कार
सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ मूर्ति, पंडाल, पर्यावरण-अनुकूल पूजा, भीड़ प्रबंधन, पंडाल कला और सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार जैसी श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए स्वतंत्र जजों का पैनल बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों से दुर्गा पूजा की धार्मिक परंपराओं और बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि मातृ पक्ष शुरू होने से पहले पूजा का उद्घाटन करना उचित नहीं है।



