
Entertainment News: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार शुरुआत की और अब छह दिनों में 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद इसका कुल कलेक्शन मजबूत बना हुआ है।
पहले छह दिनों में कितनी हुई कमाई?
फिल्म ने 25 जून को पेड प्रीव्यू के जरिए 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद 26 जून को रिलीज के पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
वीकेंड पर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ रुपये, जबकि रविवार को सबसे ज्यादा 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की।
इसके बाद सोमवार को कलेक्शन घटकर 8.50 करोड़ रुपये रहा, जबकि मंगलवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
छठे दिन कितना रहा कलेक्शन?
बुधवार यानी रिलीज के छठे दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दिन देशभर में फिल्म के 9,851 शो चलाए गए।
इसके साथ ही फिल्म का कुल 6 दिनों का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 87.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
क्या इस वीकेंड पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा?
इस सप्ताह 3 जुलाई को आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि दोनों फिल्मों का जॉनर अलग है। जहां ‘वेलकम टू द जंगल’ एक कॉमेडी एंटरटेनर है, वहीं ‘अल्फा’ एक एक्शन फिल्म है।
ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि नई रिलीज का असर सीमित रह सकता है और ‘वेलकम टू द जंगल’ इस वीकेंड आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि निर्माता फिरोज नाडियाडवाला हैं।
Written By: Ekta Verma



