
Vaibhav Sooryavanshi ICC T20 Ranking: भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धमाकेदार शुरुआत के बाद एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार टी20 सीरीज खेलने के बाद उन्हें आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। वैभव ने एक साथ 230 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए दुनिया के टॉप-50 टी20 बल्लेबाजों में अपनी जगह बना ली है।
आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार वैभव सूर्यवंशी अब 536 रेटिंग अंकों के साथ 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का दमदार परिचय दिया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने तीन मुकाबलों में 151 रन बनाए और दो शानदार अर्धशतक जड़े। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 50.33 रहा। उनकी लगातार शानदार पारियों ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और अब उसी प्रदर्शन का पुरस्कार उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है।
Sports News: राष्ट्रमंडल खेल 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत, भारत के पदकों की संख्या हुई पांच
वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा माना जा रहा है। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी निडर बल्लेबाजी और लगातार अच्छे प्रदर्शन ने क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यदि उनका यही प्रदर्शन जारी रहता है तो आने वाले समय में वे टी20 रैंकिंग में और ऊंची छलांग लगा सकते हैं।



