नगरीय निकाय चुनाव : कुशीनगर में नियुक्त किए गए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट

कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु निकायवार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जिसके क्रम में महात्मा सिंह उप जिलाधिकारी पड़रौना को नगर पालिका परिषद पडरौना के अंतर्गत आने वाले निकाय हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए हैं। इसी प्रकार रत्नीका श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी कसया को नगर पालिका परिषद कुशीनगर, नगर पंचायत फाजिलनगर के लिए नियुक्त किया गया है।

वरुण पांडेय उप जिलाधिकारी हाटा को नगर पालिका परिषद हाटा, नगर पंचायत सुकरौली, नगर पंचायत मथौली हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है, इसी प्रकार भावना सिंह उप जिलाधिकारी खड्डा को नगर पंचायत खड्डा एवं नगर पंचायत छितौनी हेतु, मोहम्मद जफर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज को नगर पंचायत कप्तानगंज एवं नगर पंचायत रामकोला हेतु, विकास कुमार चंद्रा उप जिलाधिकारी तमकुहीराज को नगर पंचायत सेवरही, नगर पंचायत तमकुहीराज एवं नगर पंचायत दुदही हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने उपरोक्त सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सौपे गए कार्यों को स समय संपादन हेतु अपने तहसील के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में पड़ने वाले मतदेय स्थलों पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना होने पावे, जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर/ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा SST/FST से समन्वय स्थापित कर मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष कराने के लिए उत्तरदाई होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

Show More

Related Articles

Back to top button