UP MLC: प्रो. तारिक मंसूर व रजनीकांत माहेश्वरी समेत 6 सदस्य मनोनीत, 80 सदस्यों से बढ़ी सरकार की ताकत

लखनऊ। योगी सरकार की ओर से विधान परिषद में छह सदस्यों को मनोनीत करने के प्रस्ताव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने इन छह सदस्यों के मनोनयन की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है।

ये हुए मनोनीत
विधान परिषद में मनोनीत किये गए छह सदस्यों में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.तारिक मंसूर, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र, उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डा.लालजी प्रसाद, काशी के भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रहे रजनीकांत माहेश्वरी और रामसूरत राजभर शामिल हैं। 100 सदस्यीय विप में इन छह सदस्यों के मनोनयन से भाजपा के अब 80 सदस्य हो गए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button