केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल पर बोला हमला, कहा- देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा

नई दिल्ली। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज फिर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी ने सावरकर का जो अपमान किया उसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 10 जन्म लेंगे तब भी सावरकर नहीं हो सकते.. सावरकर जी ने आजादी के लिए पूरा जीवन खपा दिया और राहुल गांधी ने अंग्रेजो की मदद लेकर भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ मुहीम खड़ी करने में पूरा समय बिताया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर यहीं नहीं रुके इसके आगे उन्होंने बंगाल हिंसा बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था कैसे चरमराती है इसकी सबसे बड़ी रोल मॉडल ममता बनर्जी हैं। एक वर्ग के साथ खड़े होकर हिंदूओं के खिलाफ हिंसा करने के लिए उकसाया कैसे जाता है वह ममता बनर्जी के बोलों से नज़र आता है। ममता जी, थोड़ी तो ममता दिखाइए।

Show More

Related Articles

Back to top button