डॉक्टरों की दो यूनिट के निलंबन के बाद खत्म हुआ धरना

The strike ended after the suspension of two units of doctors

आखिर मरीजों के लिए राहत की खबर आ ही गई है। मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.दिलीप चौरसिया ने बताया कि बुधवार से चल रहा डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन डॉक्टरों की दो यूनिट के निलंबन के साथ दोपहर बाद समाप्त कर दिया गया। धरने के समाप्त होते ही डॉक्टर्स फिर से अपने काम लौटने लगेंगे। इससे मरीजों को काफी हद तक राहत की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार को हुई घटना की सघनता से जाँच करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी घटना की सघनता से जाँच करेगी और दोषी पाये जाने वाले डॉक्टरों का निलंबन जारी रहेगा, इसके अलावा अन्य सभी डॉक्टरों का निलंबन निष्क्रीय कर दिया जाएगा। जहां एक ओर डॉक्टरों ने अपना धरना खत्म किया वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे बबुआ ने भी वकीलों को समझाया और आंदोलन को स्थगित कराया।

Show More

Related Articles

Back to top button