जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा की

The District Magistrate reviewed the complaints pending on the IGRS portal

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में आईजीआरएस से सम्बंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक करते हुए जनपद स्तर पर 14 अधिकारियों-अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड चतुर्थ एवं अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड तृतीय लोक निर्माण विभाग, खनन अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सेल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अधिशासी अभियंता उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, सहायक श्रमायुक्त/श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एलडीएम, अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, अधिशासी अभियंता सिंचाई जल संसाधन एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम से शिकायतों के निस्तारण से सम्बंधित खराब फीडबैक का प्रतिशत अधिक होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को पॉजिटिव फीडबैक बढ़ाये जाने, शिकायतों के निस्तारण के पूर्व शत-प्रतिशत शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क करने तथा शिकायतों के निस्तारण से शिकायकर्ता को संतुष्ट करने एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए।

Show More

Related Articles

Back to top button