कीचड़ से लत-पथ है सिविल लाइंस बस अड्डा

The Civil Lines bus stand is covered in mud

दो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की उपेक्षा का शिकार बना विद्या वाहिनी बस अड्डा
त्रस्त हो चुके है रोडबेज कार्मचारी भी
रोजाना यात्री फिसल कर गिर रहें है
नगर निगम कि कारस्तानी की सजा शहर अब तक भोग रहा है। बारिश के होते ही जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। ऐसा सिर्फ इसलिए हो रहा है, क्योंकि समय रहते नगर निगम ने अपनी तैयारी पूरी नहीं की। ऐसा हम बल्कि शहर की पब्लिक कह रही हैं। हाईकोर्ट के संज्ञान के तदोप्रांत लोगों को सड़क पर कीचड़ से निजात तो मिला। मगर, शहर के सबसे पॉश एरिया में से एक विद्या वाहिनी स्कूल के समीप स्थित सिविल लाइंस बस अड्डे पर जाने वाले यात्रियों को इस समस्या से अब तक निजात नहीं मिल सका है। बस अड्डे का प्रांगण अब तक कीचड़ से पूरी तरह लत-पथ है। जिस वजह से यहां आने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

फिसलन भरा है रास्ता
विद्या वाहीनी स्कूल के निकट स्थित सिविल लाइंस बस अड्डे से रोजाना हजारों यात्री सफर करते है। यात्रियों का कहना है कि बस अड्डे तक आने में एक ओर जहां जाम का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर यहां आने के बाद इस फिसलन भरे कीचड़ में चलना दूभर हो जा रहा है। सबसे ताज्जुब की बात यह है कि इस समस्या से वहां कार्य करने वाले रोडबेज के कार्मचारी भी त्रस्त हो चुके है। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है इसके बावजूद भी अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैै। इसी के साथ यात्रियों का कहना है कि कीचड़ की वजह से रास्ता इतना फिसलन भरा हो गया है कि एक कदम चलपाना मुश्किल हो गया है। कई बार तो, यात्री फिसल कर गिर भी गये, जिस वजह से उनके कपड़े खराब हो रहे हैं। इतना ही यहां पर बेतरतीब खड़ी बसों के चलते घंटों जाम लगता है। जिस वजह से लोगों को अपने गन्तव्य तक जाने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो जाम में एंबुलेंस फंस जाने के चलते मरीजों की जान पर बन पड़ती है। इतना ही नहीं इस जाम में कई बार बच्चों की स्कूली वाहन भी इस जाम की भेट चढ़ जाते है। इस उमस भरी गर्मी में गाड़ी के अंदर बैठना पड़ता है। यात्रियोंं का कहना है कि उनकी समस्या का निस्तारण के लिए न तो प्रशासन की ओर से कोई कदम उठाए जा रहे हैं और न ही रोडवेज के अधिकारियों के द्वारा उनकी समस्या का संज्ञान लिया जा रहा है। जिस वजह से यह समस्या बराबर बनी हुई है। इस पर अधिकारियों का कहना है कि इस समस्या से निदान के लिए प्रयास किया जा रहा है।

यह हाल तब है जब दो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के पास है चार्ज
विद्या वाहिनी बस अड्डे का यह हाल तब जब इसका चार्ज दो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के पास है। इस बस अड्डे पर बसों का संचालन और प्रबंधन से जुड़ा कार्य सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामदास सोनकर और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जय करन के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके बावजूद इस बस अड्डे की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामदास सोनकर ने बताया कि सिविल लाइंस बस अड्डे पर जमे कीचड़ की सफाई एक से दो दिन के भीतर करा दी जाएगी।

रिपोर्ट:आकाश त्रिपाठी

Show More

Related Articles

Back to top button