
Sonbhadra News:हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के तत्वावधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल के मैदान पर चल रहे आरपीएल 2026 क्रिकेट के इलिमिनेटर मैच के रोमांचक मुकाबले में ब्लेज़ ब्लास्टर ने शानदार क्रिकेट मैच का प्रदर्शन करते हुए पॉवर पैंथर को 20 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लेज़ ब्लास्टर की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाने का लक्ष्य रखा । ब्लेज़ ब्लास्टर टीम की ओर से कप्तान गौरीशंकर ने आक्रामक एवं सुरक्षात्मक बैटिंग करते हुये अपने टीम के लिये 47 रन, समीर श्रीवास्तव ने 28 रन, तथा ए के मिश्रा ने नाबाद 8 रनो का योगदान दिया। पॉवर पैंथर की ओर से अभिषेक मिश्रा एवं प्रियांशु सोंधिया ने 2-2 विकेट अपने टीम के लिये हासिल किए वही अभिषेक झाझरिया को मात्र एक विकेट मिला।
जीत के लिये 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉवर पैंथर की टीम के कप्तान रविकांत ने बेहतरीन बल्लेबाजी हुए 20 रन बनाए, वही संदीप कुमार ने 19 रन एवं रेहान अंसारी के 18 रनों के महत्वपूर्ण योगदान के बदौलत टीम 14.2 ओभर में आलआउट होकर 99 रन ही बना पाई ।इस तरह ब्लेज़ ब्लास्टर की टीम ने 20 रन से विजयी होने का गौरव प्राप्त किया।ब्लेज़ ब्लास्टर की ओर से सुधांशु सिंह अपने टीम के लिये महत्वपूर्ण 4 विकेट चटका कर मैन ऑफ द मैच रहे, वही के के ने भी अपनी टीम के लिये 3 विकेट प्राप्त किया।
ब्लेज़ ब्लास्टर के टीम के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आयोजक समिति की ओर से संचालन विभाग के हेड मनीष जैन,सेफ्टी हेड अरविंद सिंह, सौम्या मिश्रा,मनीष सिंह ,एवं राजीव मिश्रा ने मैन ऑफ द मैच रहे सुधांशु सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
मैच में अंपायर की भूमिका अजित एवं अजय रवानी ने निभाई, जबकि स्कोरर अभिलाष झा एवं डी.के. राय रहे। मैच का आंखों देखा हाल विल्सन एवं अनुराग तोमर ने सुनाया।
Read Also-UP Mau News: जन्मदिन पर केक नहीं, कुछ और चुना! मऊ के दंपत्ति की पहल ने जीता सबका दिल



