सीतापुर में दूध के डिब्बे में थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी मोहम्मद आरिफ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के नैपालापुर इलाके में दूध के डिब्बे में थूकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो में आरोपी कथित तौर पर दूध के डिब्बे का ढक्कन खोलकर उसमें तीन से चार बार थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई और मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई

सीतापुर पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच के बाद आरोपी की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र शरीफ, निवासी इमलिया सुल्तानपुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो कब का है और दूध किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

मामले की जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Back to top button