सिक्किम : नाथुला में भीषण हिमस्खलन, 6 पर्यटकों की मौत, 11 घायल

गुवाहाटी। सिक्किम के नाथुला पहाड़ी दर्रे में मंगलवार को भारी हिमस्खलन के कारण बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, कई पर्यटकों के बर्फ में फंसने की आशंका जतायी गयी है। हिमस्खलन के दौरान 150 से अधिक पर्यटकों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन से छह पर्यटकों की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील पर हुए हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है। हिमस्खलन मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ।

हिमस्खलन में घायल हुए छह लोगों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। पुलिस को 150 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। इस बीच, 30 पर्यटकों रेसक्यू कर उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंटों के एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button